नागपुर में तीन युवक हिरासत में
(India)
महाराष्ट्र में नागपुर के बाबा साहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों लड़के आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने की तैयारी में थे। इन्हें तेलंगाना पुलिस और महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्वाि ड के संयुक्त ऑपरेशन में पकड़ा गया। महाराष्ट्र एटीएस ने तीनों लड़कों को तेलंगाना एटीएस को सौंप दिया है।सूत्रों के मुताबिक, तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में इन तीनों युवकों के परिजनों ने इनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा रखी थी। ये तीनों युवक नागपुर-इंदौर के रास्ते श्रीनगर जाने की फिराक में थे।पिछले दिनों जयपुर से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मार्केटिंग मैनेजर सिराजुद्दीन को आईएसआईएस का एजेंट होने के शक में अरेस्ट किया गया था, जिसके बाद पुणे की एक लड़की को हिरासत में लिया गया। बताया गया कि वह भी इंटरनेट पर कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर आईएसआईएस में शामिल होना चाहती थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।