गुड़गांव में एक कॉलेज के बाहर से कथित रूप से अपहृत छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। गुड़गांव के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि लड़की मिल गई है और पूरी तरह सुरक्षित है। गौरतलब है कि गुडगांव में कॉलेज छात्रा का सोमवार दिनदहाडे डीएसडी कॉलेज के बाहर से अपहरण किए जाने का मामला सामने आया था। चश्मदीदों के मुताबिक, स्विफ्ट कार में सवार चार युवकों ने छात्रा को कॉलेज ग्राउंड से जबरन कार में डाला और फरार हो गए थे। छात्रों से इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार की तलाश शुरू कर दी थी। गाडी पर नंबर प्लेट नहीं होने से पुलिस को उसके बारे में जानकारी जुटाने में मुश्किल आ रही थी। पुलिस कॉलेज के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।