बिहार में फिरौती के लिए इंजनीयरिंग छात्र अगवा
(India)
बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था की बानगी इन दिनों सभी खबरों की सुर्खियों में हैं। हर ओर चर्चा का सबब यही है की क्या बिहार में जंगलराज की वापसी हो चुकी है। ताजा मामला बिहार के बहादुरपुर का है जहां अपराधियों ने एक इंजीनियरिंग छात्र को अगवा कर परिजनों से 5 लाख की फिरौती मांगी है। 26 दिसंबर के बाद से ही छात्र शाहिद का कोई अता पता नहीं है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।