दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके
(India)
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर दो बजे के करीब एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश था। हल्के झटके के चलते लोगों को कंपन महसूस नहीं हुआ। हाल के दिनों में धरती के भीतर हलचल काफी तेज हो गई है। 26 दिसंबर की रात को भी दिल्ली, जम्मू कश्मीर और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में मामूली तीव्रता का भूकंप आया था। उसका भी केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में था। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान (सीस्मोलॉजी) प्रभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 आंकी गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।