जुए के अड्डे पर छापा
(India)

धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए कोबरा पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर 56 जुआरियो को गिरफ्तार किया है। एसपी राजेश सिंह के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए कोबरा टीम ने बसेड़ी में पड़ने वाले सिहोली बॉर्डर पर जुआरियो को उत्तरप्रदेश और राजस्थान के बॉर्डर पर दोनों और से घेरकर गिरफ्तार किया है। सीओ सरमथुरा अर्जुन सिंह के नेतृत्व में हुई कार्यवाही मंह पुलिस ने जुआरियो से 2 लाख 56 हजार रूपये बरामद किये है। मौके से कोबरा की टीम ने डेढ़ दर्जन से भी अधिक बाइक जब्त की है। एसपी राजेश सिंह के निर्देश पर हुई जुएं की इस कार्यवाही में गिरफ्तार किये गए जुआरियो में कई बड़े व्यापारी भी मौजूद थे जिन्हे गिरफ्तार कर कोबरा पुलिस थाने ले आई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।