(India)
कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की सनसनीखेज मौत का मामला अब नये दौर में पहुंच गया है जहां एफबीआई की रिपोर्ट में भी जहर को मौत की वजह बतायी गयी है और कहा गया है कि उसके शरीर में ‘खतरनाक रसायन’ मौजूद था जिसके वजह से हो सकता है कि उनकी मौत हुई हो। इससे पहले एम्स ने भी अपनी रिपोर्ट में जहर को मौत का कारण बताया था। एम्स के फोरेंसिक विज्ञान विभाग के प्रमुख सुधीर गुप्ता ने कहा कि 2014 में सुधीर गुप्ता ने पॉलोनियम 210 जैसा जहर होने की संभावना जताई थी। मगर जहर कौन सा था, ये अभी साफ़ नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।