बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने हाउसिंग सोसाइटी के पांच लोगों के खिलाफ फसाद करने और धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए जवाबी प्राथमिकी (काउंटर एफआईआर) दर्ज कराई है। इससे पहले नवाज की हाउसिंग सोसाइटी में ही रहने वाली महिला हीना शेख ने उनके खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई थी।
हीना शेख का आरोप था कि पार्किंग की जगह को लेकर हुए विवाद पर नवाज ने उन्हें धक्का दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। हीना ने नवाज के खिलाफ यह शिकायत वर्सोवा थाने में रविवार को दर्ज कराई थी। हालांकि नवाज के प्रबंधक ने इन आरोपों का खंडन किया है।
नवाज के प्रतिनिधि ने बताया, 'हमने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जो रविवार को हमारे कार्यालय में जबरन घुस आए। महिलाओं को पहले प्राथमिकी दर्ज कराने का अधिकार होता है, इसलिए हीना ने इसका लाभ उठा लिया, नवाज के खिलाफ सभी आरोप गलत हैं।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।