‘तांडव’ की सफलता पर मनोज वाजपेयी खुश
(India)
अभिनेता मनोज वाजपेयी की लघु फिल्म ‘तांडव’ को मिल रही प्रशंसा के लिए उन्होंने लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सभी का शुक्रिया, ‘तांडव’ को इतना प्यार दिखाने के लिए।’ ‘तांडव’ नाम की इस लघु फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है और वाजपेयी इसमें मुख्य किरदार में हैं। मात्र दो दिन के भीतर लगभग 75,000 बार इस लघु फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा चुका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।