यशराज फिल्म्स ने एक वीडियो रिलीज किया है जिसमें परिणीति चोपड़ा बता रही हैं कि वे एक साल बाद वापसी कर रही हैं. इस बार वो सिर्फ एक्टिंग करती ही नजर नहीं आएंगी बल्कि वह फिल्म में गाना भी गाएंगी. फिल्म यशराज फिल्म्स की है और इसे मनीष शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में आयुष्यमान खुराना उनके हीरो होंगे. फिल्म का नाम है 'मेरी प्यारी बिंदु' रखा गया है।
परिणीति की पिछली दो फिल्में 'दावत-ए-इश्क' और 'किल दिल' बेशक पर्दे पर कोई कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन अब लगता है कि ये साल परी के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है उनकी झोली में यश राज फिलम्स की नई फिल्म 'मेरी प्यारी बिन्दु' जो आ गिरी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।