कोर्ट का आदेश पिछले सप्ता़ह आया। ओमपुरी ने मुंबई से फोन पर बताया, 'यह हमारी संवेदनशीलता का टकराव था। लोगों के साथ यह होता रहता है और इसमें कुछ भी असामान्य बात नहीं है। नंदिता और मैं, अब केवल बेटे ईशान की शिक्षा और उसके बारे में बात करना चाहते हैं।
फिल्मव अभिनेता के वकील जे. नाम्बियार ने कहा कि ओमपुरी और नंदिता को अब एक-दूसरे को तलाक दिए बिना अलग-अलग रहना होगा। हालांकि ओम पुरी तलाक लेना चाहते थे क्योंंकि इस बारे में काफी बातें चलनी शुरू हो गई थीं। बाद में उन्होंहने मित्रतापूर्ण करार के तहत अलग होने का फैसला किया है। अदालत ने इन्हें न्या यिक तौर पर अलग रहने की मंजूरी दे दी है। हालांकि कानूनी तौर पर वे विवाहित दंपती माने जाएंगे लेकिन वे अलग-अलग रहेंगे और एक-दूसरे के मामलों में दखल नहीं दे सकेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।