ट्रेलर सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है. फवाद फिल्मं 'खूबसूरत' में रोमांटिक नजर आये थे वहीं इस फिल्मी में वे थोड़े गुस्सैहल बन पड़े हैं. आलिया का डायलॉग सुनकर एकबार फिर सलमान का डायलॉग 'खुशनसीब हैं वो लोग जिनकी फैमिली होती है' की याद आ रही है. सिद्धार्थ और आलिया फिल्मल में थोड़े फनी से और थोड़े कंफ्यूज नजर आ रहे हैं.
ऋषि कपूर को फैमिली फोटो खिंचवाने का बेहद शौक है और फिल्म में उनका लुक हटके नजर आ रहा है. पिछले दिनों आलिया और सिद्धार्थ की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में थी. हालांकि दोनों ने इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है. आलिया की क्यूकट स्मायईल इस फिल्मक में भी देखने को मिलेगी. वहीं रत्नार पाठक और रजत कपूर की नोक-झोंक भी शानदार नजर आ रही है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।