अलवर में एक ही परिवार के चार लोगों के विषाक्त खाकर सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल दहला देने वाली इस घटना से आस पास के इलाके में हड़कम्प मच गया है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस विषाक्त खाकर सुसाइड करने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुट गई है। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक मृतकों में परिवार का मुखिया, उसकी पत्नी और दो बेटियों ने विषाक्त खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान पुष्पेन्द्र खण्डेलवा (35), पत्नी प्रियांशी (33), बड़ी बेटी चार्वी (12) और छोटी बेटी निहारिका उर्फ नन्ही (9) के तौर पर हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।