बक्सर में ट्रेन से कटकर दो लोगो की मौत
(India)
बक्सर में ट्रेन से कटकर दो लोगो की मौत हो गयी। मरनेवालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। मरनेवालों में 50 वर्षीय महिला तारा देवी की पहचान बक्सर के छोटकी सरिमपुर के रूप में जबकि 30 वर्षीय पुरुष अमरदीप की पहचान दिल्ली के पहाड़गंज निवासी के रूप में की गयी है। फिलहाल रेल पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद घटना की जाँच शुरू कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।