संसकारी बाबूजी आलोक नाथ के साथ काम करेंगीं हॉट सन्नी लियोनी
(India) जरा सोचिये एक तरफ है बॉलीवुड की हॉट, सेक्सी, बोल्ड अदाकारा सनी लियोनी और दूसरी तरफ हैं हमारे संस्कारों के देवता, हमारे बाबूजी श्री अलोकनाथ जी। शायद दोनों को एक साथ देख थोड़ा अजीब भी लगेगा और मजा भी आएगा। यही चीज आपकों जल्द ही देखने को मिल सकती हैं। सनी लेयोनी और आलोकनाथ जी जल्द ही एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। हालांकि यह स्क्रीन फिल्म स्क्रीन नहीं हैं बल्कि टेलीविज़न की विज्ञापन स्क्रीन होगी
इस विज्ञापन में सनी और आलोकनाथ के साथ दीपक डोभरियाल भी अहम भूमिका में होंगे। यह एक एंटी तंबाकू का विज्ञापन होगा। इस विज्ञापन की कहानी कुछ इस तरह हैं कि दीपक सनी से मिलना चाहते हैं उनकी आखिरी इच्छा हैं कि वो सनी से एक बार मुलाकात करें। इस विज्ञापन में सनी लियोनी हरियाणी लड़की की भूमिका निभायेंगी। सनी लियोनी का क्रेज़ बॉलीवुड में बढ़ता जा रहा हैं। अब देखना होगा कि मिस सेक्सी और मिस्टर संस्कारी साथ में काम करते हुए क्या जलवे बिखेरेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।