रोहतास के माधे गांव मे एक महिला को गांव के दबंगों द्धारा डायन बताकर उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार महिला और उसके बेटे को गांव के ही दो युवक संजय और विनोद नाम के व्यक्ति कुछ दिनों से डायन बताकर प्रताडित कर रहे थे ...इसी के चलते उन्होने महिला की बुरी तरह से पिटाई कर दी और महिला को उसके बेटे के साथ गांव छोडने की धमकी दी है ......महिला के अनुसार उन्होने कई बार पुलिस मे प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाही नही करती.....महिला ने अब महिला थाने मे रिपोर्ट की है जिस पर उचित कार्रवाही का आश्वासन दिया गया है ......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।