एक ही परिवार के 14 लोगों की हत्या
(India)
महाराष्ट्र के ठाणे में बीती रात एक ही परिवार के 14 लोगों की हत्या की खबर आ रही है। सूत्रों से मिल रही शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हत्या करने वाला शख्स भी उसी परिवार का बताया जा रहा है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक, हत्या करने वाले शख्स ने खुदकुशी कर ली है। यह कासर बडवली गांव की घटना है।मृतकों में 7 बच्चों, 6 महिलाओं और एक पुरुष शामिल हैं। कहा जा रहा है कि संपत्ति विवाद की वजह से इन हत्याओं को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह की अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है और इस बारे में जांच जारी है। तलवार और चाकू के इस्तेमाल से हत्या की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।