तेलंगाना के करीमनगर जिले में पुलिस अधिकारी बनना चाह रही 22 साल की एक दलित महिला से दो युवकों ने कथित रूप से गैंगरेप किया, जबकि तीसरे व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन पर इस घिनौनी हरकत की रिकार्डिंग बना ली। पुलिस ने बताया कि जी. श्रीनिवास और एम. अंजैया ने अनुसूचित जाति की एक महिला से रेप किया, जबकि एम. राकेश ने अपने मोबाइल फोन पर इस हरकत का वीडियो तैयार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों में एक पुलिस में भर्ती के लिए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए उसी कोचिंग क्लास में शामिल हुआ था, जहां लड़की पढ़ती थी। पुलिस के अनुसार, घटना गत 10 फरवरी को वीनावंका गांव के बाहरी इलाके में हुई। तब तीन आरोपी, शिकायतकर्ता और उसकी एक दोस्त फिल्म देखकर अपने गांव लौट रहे थे। तीनों आरोपी दो महिलाओं को एक पहाड़ी पर ले गए। संभवतरू उनमें से एक महिला को खतरे का अहसास हो गया और वह भाग गई। दो आरोपियों ने कथित रूप से पीडिता से रेप किया और तीसरे ने अपने मोबाइल फोन पर वीडियो बना लिया। दो दिन पहले पीडिता ने अपने माता-पिता को इस वाकये के बारे में बताया, जिसके बाद उसके रिश्तेदारों ने तीनों आरोपियों की 24 फरवरी को पिटाई की। तीनों को पास के वारंगल जिले में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद रेप की शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपियों पर
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।