बिहार कर्मचारी चयन आयोग राज्य के स्वास्थ्य विभाग के लिए 7,000 एएनएम (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) नियुक्त करेगा। आयोग ने इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 मार्च तक जारी रहेगी। इन पदों को विभिन्न जिलों में स्थित सिविल सर्जन कार्यालयों के लिए भरा जाएगा। योग्यता, वेतनमान और अन्य जानकारियां इस प्रकार हैंरू
एएनएम, कुल पद रू 7,000
रिक्तियों का वर्गीकरण
अनारक्षित, पदरू 3,500
एससी, पद रू 1,120
एसटी, पद रू 70
ईबीसी, पद रू 1,260
ओबीसी, पद रू 840
ओबीसी महिला, पद रू 210
योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान से भारतीय नर्सिग परिषद की ओर से निर्धारित अवधि का एएनएम का प्रशिक्षण कोर्स उत्तीर्ण किया हो।
आयु सीमा
1 अगस्त 2015 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष।
बिहार के ओबीसी और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को भी अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
एससी और एसटी वर्ग के बिहार के मूल निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट प्राप्त होगी।
वेतनमान रू 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2,400 रुपये।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
