जयपुर में मालवीय नगर थाना इलाके में स्थित एक बैंक में खाताधारकों के दस्तावेजों के दुरुपयोग कर करोड़ का लोन उठा लेने का मामला सामने आया है। पीडितों की इस मामले में बैंक प्रबंधक और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बताया जाता है कि बैंक कर्मियों की मिली भगत के कारण ठगों ने करीब 16 ग्राहकों के दस्तावेजों के आधार पर फर्जी तरीके से लोन उठाने का खेल किया है पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर में सिंडीकेंट बैंक की शाखा है। खाताधारक मीना गुप्ता ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनका इस बैंक में एक चालू खाता है। इस खाते की आड़ में किसी ने उनके नाम से लोन अकाउंट बनाकर ला खों रुपए का लोन पास करवा लिया। पीडिता का आरोप है कि बैंक के पास जमा उनके दस्तावेजों से फर्जीवाड़ा कर ठगों ने उनके नाम से लोन उठाया है। आरोप है कि बैंक प्रशासन ने मीना ने इस मामले में किसी प्रकार की जानकारी देने से भी मना कर दिया बजाया जाता है कि पीडिता ने जब इस मामले में बैंक में हंगामा किया तो वहां खड़े अन्य ग्राहकों ने भी खुद के खातों जांच कवाई, जिसपर फर्जी तरीके से लोन उठाने का पूरा मामला सामने आ गया। जांच में सामने आया कि गिरोह ने मीना के अलावा 15 अन्य ग्राहकों के दस्तावेजों में कांट-छांट कर उनके नाम से लोन खाता वुलवा लिया और इन खातों से करोड़ों रुपए का लोन उठा लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 120बी और 409 आईपीसी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।