अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में स्टंट्स सीन खुद ही करना पसंद करते हैं। शायद यही कारण है कि वे जानते हैं कि फिल्मों में खतरनाक सीन करने वाले स्टंटमैन कितनी मेहनत करते हैं। हाल ही इंटरनेशनली फेमस स्टंटमैन स्कॉट कॉस्ग्रोव की डेथ हो गई जिससे अक्षय काफी निराश हो गए। अपना भावनाओं को बयां करने के लिए उन्होंने एक ओपन लैटर लिखा है, जिसमें उन्होंने स्कॉट और स्टंट्समैन के बारे में बात की है। जो भी स्टंटमैन या महिलाएं इस लाइन में काम कर रही हैं। मैं उनको सलाम करता हूं। हाल ही में मुझे स्कॉट की मौत की जानकारी हुई है। वह हमारी इंडस्ट्री में भी काम कर चुके हैं और मुझे भी ट्रेनिंग देने के लिए यहां आने वाले थे। मेरा मानना है कि आप लोगों को इस काम के लिए न सिर्फ ऑस्कर और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने चाहिए बल्कि आप लोगों को एक खास स्टेटस मिलना चाहिए। आखिर आप लोगों की वजह से ही तो हम जिंदा हैं और दर्शक पर्दे पर इतना बेहतरीन काम देख पाते हैं। अगर आप नहीं होते तो कई खूबसूरत और टैलेंटेड एक्टर हम खो चुके होते। लेकिन मैं जानता हूं कि करोड़ों की फिल्म शूटिंग के दौरान जो भी तकलीफ आप सहते हैं उसकी भरपाई महज अवॉर्ड नहीं कर सकते लेकिन यह आपके काम को सलाम करने की एक छोटी पहल तो हो ही सकती है। स्टंट करने वाले एक एक्टर के तौर पर मैं जानता हूं कि आपके काम की क्या अहमियत है। मुझसे ज्यादा मेरे बच्चे आपके शुक्रगुजार हैं कि मैं उनके लिए सही-सलामत घर पहुंच जाता हूं। आप हैं तो मेरी जिंदगी को खतरा नहीं होता। इंडस्ट्री के इस सबसे जोखिम भरे हिस्से को आप अपने हौसले और जज्बे से आगे बढ़ा रहे हैं। इस काम के लिए मैं और मेरा परिवार हमेशा आपके लिए दुआएं मांगेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।