फिल्म ‘नीरजा’ को राजस्थान में टैक्स फ्री
(India)


बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी फिल्म ‘नीरजा’ को राजस्थान में टैक्स फ्री करने के लिए प्रदेश का शुक्रिया अदा किया है। अपार समर्थन के लिए अभिनेत्री के पिता अनिल कपूर ने भी धन्यवाद दिया। नीरजा एयर होस्टेस नीरजा भनोट की जीवनकथा है, जिसमें उन्होंने हाईजैक हुए पैन अमेरिका की उड़ान संख्या 73 के यात्रियों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी थी। विमान को पाकिस्तान में हाईजैक कर लिया गया था। सोनम ने शुक्रवार को ट्वीट किया, फिल्म नीरजा को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।