दक्षिण दिल्ली के बेर सराय इलाके के अपने किराये के कमरे में जेएनयू के एक पीएचडी शोधार्थी ने आज सुबह पंखे से लटक कर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान 26 वर्षीय दुष्यंत के तौर पर हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने पारिवारिक मुद्दों तथा एक महिला से रिश्तों सहित कुछ निजी समस्यों के बारे में जिक्र किया है। अधिकारी ने कहा कि दुष्यंत जवाहर लाल नहेरू विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहा था। वह बेर सराय में एक इमारत की पहली मंजिल पर रहता था जिसमें करीब नौ कमरे हैं जो सारे छात्रों और कामकाजी पुरूषों ने किराये पर लिए हुए हैं। उसने कथित तौर पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ ने कहा हमें सुबह में सूचना मिली थी और एक टीम को भेजा था। कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। हमने उसके परिवार को सूचित कर दिया है और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।