अगले 24 घंटों में मौसम में भारी बदलाव की चेतावनी
(India)



अगले 24 घंटे मौसम में बड़ा उलटफेर होने की चेतावनी है। डीआरडीओ की ही संस्था जो बर्फबारी और हिमस्खलन पर अध्ययन करती है, ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटे के अंदर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हिमस्खलन हो सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली एनसीआर में भी आज बारिश होगी। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को बारिश हुई। राजधानी के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। वहीं, नोएडा में 7 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना है। साथ ही आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। पूरे बिहार में दो दिशाओं से बारिश कराने वाले बादल आसमान पर छा गए हैं। आज बारिश हो सकती है इसके अलावा 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।