ऑनलाइन मोबाइल मंगाया, निकली ईंट!
(India)
दिल्ली के हरिनगर इलाके में एक व्यक्ति ने एक कंपनी से ऑनलाइन मोबाइल मंगाया, इसे घर पर देने के लिए कोरियर ब्वॉय पहुंचा। जब पीड़ित ने कोरियर को खोलकर देखा तो उसमें एक ईंट निकली। पुलिस ने इस बावत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कंपनी और कोरियर ब्वॉय दोनों से पूछताछ होगी। पुलिस फिलहाल कोरियर ब्वॉय की तलाश कर रही है। शुरुआत में कंपनी से जब पीडित ने इस बात की शिकायत की तो उसने भी पल्ला झाड़ लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हरचरन सिंह परिवार के साथ शिव नगर एक्सटेंशन में रहते है। उन्होंने इसी महीने की तीन तारीख को ऑनलाइन एक मोबाइल मंगाया था। उन्होंने इस बावत 14 हजार दिए थे। इसके अगले दिन जब कोरियर ब्वॉय आया तो उसने उन्हें एक बॉक्स दिया। जब उन्होंने मोबाइल खोला तो उसमें मोबाइल की जगह ईंट निकली। इसके बाद हरचरन ने यह जब कोरियर ब्वॉय से भी संपर्क करने की कोशिश को तो उसने आनाकानी की। इसके बाद उन्होंने यह सूचना कंपनी में कस्टमरकेयर को बताई, इसके बाद कंपनी की तरफ से भी कोई सहायता न मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि वह कोरियर ब्वॉय की तलाश कर रहे हैं ताकि मामले की हकीकत पता चल सके। इसके बाद जरूरत पड़ने पर कंपनी से भी पूछताछ की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।