7 अक्टूबर रिलीज होगी अनिल कपूर के बेटे की फिल्म ‘मिर्जिया’
(India)


बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ 7 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म से अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में हर्षवर्धन कपूर के अपोजिट श्यामी खेर ने काम किया है। ‘मिर्जिया’ पंजाब के प्रसिद्ध प्रेमी-युगल मिर्जा और साहिबा की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म की कहानी और गीत गुलजार ने लिखे हैं। इसमें संगीत शंकर-एहसान-लॉय का ळें राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने कहा फिल्म का जारी हुआ टीजर लोकसाहित्य का अंश है। मैंने जब पहली बार इसकी कहानी सुनी, तो मेरे दिमाग में कुछ छवियां उभरी थीं। मैं इस असाधारण अनुभव को दर्शकों के साथ साझा करना चाहता हूं। इसलिए इसका सही होना जरूरी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।