बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षार्थियों के हित में एक अच्छा फैसला लिया है। 56वीं से 59वीं सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए चार हजार परीक्षार्थी आवेदन नहीं कर सके थे। उन्हें एक बार फिर से आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है। परीक्षार्थियों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 मार्च से आठ अप्रैल तक पूरी कर लेनी है। आयोग द्वारा ली गयी परीक्षा में प्रारंभिक के बाद मुख्य परीक्षा के लिए 28 हजार से परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित किया गया था। इसमें चार हजार के करीब परीक्षार्थी आवेदन नहीं कर सके थे। इसलिए उन्हें यह मौका दिया गया है। मुख्य परीक्षा जून में संभावित है। मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने बाद साक्षात्कार होगा। इसबार 746 पदों के लिए परीक्षा ली गयी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।