आसाराम प्रकरण में पीडिता के पिता को धमकी मिली है। आसाराम के गुर्गे ने शनिवार को फोन कर पीडिता के पिता से केस वापस करने को कहा। ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीडिता के पिता ने एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही अज्ञात गुर्गे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार दोपहर पीडिता के पिता के लैंडलाइन फोन पर आसाराम के गुर्गे का फोन आया। गुर्गे ने आसाराम के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने को कहा। पीडिता के पिता ने उसकी पहचान पूछी तो उसने कहा कि बापू से मांफी मांग लो वरना तुम नरक में जाओगे। पूरे परिवार सहित मार दूंगा। अब भी संभल जाओ। करीब डेढ़ मिनट हुई बात के बाद गुर्गे ने फोन काट दिया। इसके बाद पीडिता के पिता ने तुरंत एसपी डा. मनोज कुमार से संपर्क किया। एसपी ने तुरंत इंस्पेक्टर केके तिवारी को पीडिता के पिता के घर भेजा। उनके घर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई। साथ ही अज्ञात के खिलाफ धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।