जमानत पर आए अपराधी की हत्या
(India)


गोपालगंज में नगर थाने के बसडीला बाजार में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने कुख्यात अपराधी मिंटू सिंह को गोलियों से भून डाला। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा बाजार दहल उठा। आसपास के गाओं के लोग भी डर से घर के अंदर दुबके रहे। बताया गया है कि मंगलवार की रात मिंटू सिंह अपने किसी चैन पट्टी इस्थित घर पर था। इसी दौरान कुछ लोग घर पर पहुचे और उसको बुलाकर बसडीला बाजार पर ले गए। वहा ले जाने के बाद उसको गोलियों से भून दिया गया। गोली की आवाज होने पर परिजन भी बाजार पर गए लेकिन तबतक अपराधी भाग गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।