छोटा राजन को तिहाड़ जेल में दी जाएगी विशेष चिकित्सा सहायता
(India)
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को तिहाड़ जेल में विशेष चिकित्सा सहायता दी जाएगी। अदालत ने इस मामले में राजन की छाती में दर्द व सांस लेने में तकलीफ के बाबत जेल प्रशासन द्वारा दायर याचिका पर निर्णय करते हुए यह आदेश दिया है। अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन को कहा है कि वह जरूरी समझे जाने पर राजन को अस्पताल के आपातकाल विभाग में दिखाएं। पटियाला हाउस स्थित स्पेशल जज विनोद कुमार की अदालत में जेल प्रशासन ने बताया कि छोटा राजन ने बीते 14 मार्च को छाती में दर्द व सांस में तकलीफ की शिकयत की। प्रशासन ने अदालत से अनुमति मांगी की आवश्यक समझे जाने पर उसे सरकारी अस्पताल में दिखाने की अनुमति दी जाए। क्योंकि पूर्व में उसकी बाईपास सर्जरी हो चुकी है। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजन को सरकारी अस्पताल में दिखाने की अनुमति दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।