उत्तरी दिल्ली के बल्लीमारान इलाके में गुरुवार रात एक बिल्डर की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय फहीम के रूप में की गयी है। प्राथमिक जांच में पुलिस ने रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है पुलिस के अनुसार, फहीम परिवार सहित बल्लीमारान इलाके में रहता था। वह इलाके में ही मकान बनाकर बेचता था। गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहल रहा था। उसी दौरान 4 युवक वहां पैदल आये और फहीम पर गोलियां चलाने लगे। 4 गोली लगने से फहीम घायल होकर गिर पड़ा। परिवार ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस इलाके में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।