बिहार के छह मेडिकल कॉलेजों की पीजी और डिप्लोमा की 176 सीटों के दाखिले पर शुक्रवार को रोक लगा दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम पटना हाईकोर्ट के फैसले के आलोक में उठाया है। इस आशय की सूचना शुक्रवार को छह मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को भेज दी गई है। जिसकी मान्यता नहीं, उसपर रोक रू हाईकोर्ट ने पीजी और पीजी डिप्लोमा की वैसी सीटों पर दाखिला नहीं लेने का आदेश दिया था, जिसकी मान्यता मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (मान्यता) से नहीं है। विभाग ने एमसीआई से मान्यता प्राप्त पीजी की 66 और डिप्लोमा की 110 सीटों पर दाखिला नहीं लेने का निर्णय लिया। सबसे अधिक दरभंगा मेडिकल कॉलेज (डीएमसी) में दाखिले पर रोक लगाई गई है। यहां पीजी में तीन व पीजी डिप्लोमा पर 74 सीटों पर दाखिला नहीं होगा। 14 अप्रैल को होना था दाखिला रू मेडिकल कॉलेजों में केंद्रीय कोटे की सुरक्षित 50 प्रतिशत सीटों पर तीन अप्रैल और राज्य कोटे की सीटों पर 14 अप्रैल तक दाखिला लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। बता दें कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में पिछले तीन सालों से 372 सीटों पर दाखिला हो रहा है। इसमें 66 सीटों पर एमसीआई से अनुमति लेकर दाखिला लिया जाता था। शेष 306 सीटें एमसीआई से मान्यता प्राप्त हैं। इन सीटों पर निर्धारित तिथि के अंदर दाखिला लिया जाएगा। परमिटेड सीटों पर एमसीआई तात्कालिक रूप से दाखिला लेने की अनुमति देती है। कॉलेज के निरीक्षण के बाद इन सीटों को स्थाई मान्यता मिल जाती है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि सिर्फ स्थाई मान्यता प्राप्त सीटों पर ही दाखिले लिए जाएं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।