सीसीटीवी कैमरे से पकड़ में आया झपटमार
(India)


दिल्ली में तिलक नगर इलाके से पुलिस ने एक झपटमार पकड़ा है। इनमें एक आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है। वहीं वारदात में शामिल दूसरा आरोपी सुनील फरार है। इन दोनों ने पिछले सप्ताह ही एक महिला की चेन लूट ली थी। वारदात के दौरान इनकी मोटर साइकिल गिर गई थी। इसके बाद इसे छोड़कर आगे गए तो एक व्यक्ति की स्कूटी छीनकर फरार हो गए, यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। जिसके बाद इन्हें पकड़ने के लिए टीम बनायीं गयी। इसके बाद सोनू को पकड़ लिया गया। पुलिस आरोपियों के पिछले रिकॉर्ड को खंगाल रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।