बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कपूर के बीच तलाक के केस को लेकर समझौता हो गया है। दोनों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर असहमति थी। लेकिन कोेर्ट ने फैसला किया कि बच्चे करिश्मा के पास ही रहेंगे और संजय को उनसे मिलने की इजाजत है। समझौते में संजय ने अपना मुंबई का घर करिश्मा के नाम कर दिया है। साथ ही संजय ने दोनों बच्चों के लिए 14 करोड़ का बॉन्ड खरीदा है। इस बॉन्ड के जरिए बच्चों को खर्च के लिए हर महीने 10 लाख रुपए मिलेंगे। करिश्मा द्वारा संजय कपूर और सास-ससुर के खिलाफ की गई एफआईआर भी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। बता दें कि करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमेन संजय कपूर से शादी की और 2012 में दोनों अलग हो गए थे। करिश्मा, संजय की दूसरी पत्नी हैं और इस शादी से दोनों के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। करिश्मा फिलहाल मुंबई में अपनी मां के साथ रह रही हैं। दोनों के बीच बच्चों की कस्टडी का मामला और तलाक केस फिलहाल कोर्ट में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।