उबर के कैब ड्राइवर को मामूली कहासुनी में गोली मारी
(India)
दिल्ली के मुंडका इलाके में उबर के कैब ड्राइवर को मामूली कहासुनी में गोली मार दी। गोली मारने वाला नाबालिग है, जबकि उसके साथ कैब में उसका अन्य साथी भी सवार था। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। 6 अप्रैल को हुए इस हत्याकांड को मुंडका थाने और नजफगढ़ थाने की पुलिस ने मिलकर सुलझाया। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल अभी भी बरामद नहीं हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वारदात में शामिल दोनों लोग नाबालिग हैं, दोनों ही लोग नजफगढ़ इलाके के रहने वाले हैं। जिस नाबालिग ने गोली मारी उसकी उम्र 17 साल 10 महीने वहीं जिसने कैब बुक की थी उसकी उम्र 16 साल है। मामले की जांच में सामने आया है कि कैब के अंदर ही मामूली रूप से कहासुनी होने पर उन्होंने मंडी (हिमाचल प्रदेश)के कुलदीप ठाकुर से बहस हो गई। इस दौरान बड़ी उम्र वाले नाबालिग ने मुंडका इलाके में हिरनकूदना एयरफोर्स स्टेशन के पास उसकी लाश गेंहू के खेतों में ठिकाने लगा दी। इसके बाद उसकी कैब को आरोपी नजफगढ़ इलाके के नगली शकरावती स्थित एक फैक्ट्री के पास ले गये और यहां छोड़कर फरार हो गये। कैब की बुकिंग 6 अप्रैल को तीन बजे हुई थी, जिसके बाद वह उसे 3 घंटे तक घुमाते रहे थे। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच दोनों थानों के बीच बंटी जिसमें नजफगढ़ थाने के एसएचओ राजवीर सिंह लांबा और एसआई एसपी समारिया ने कार की गुमशुदगी के बारे में तलाशी की। वहीं पश्चिमी जिले में एसीपी नांगलोई आनंद सागर, इंस्पेक्टर नरसिंह व अन्य लोग युवक की लाश के बारे में तहकीकात कर रहे थे। इस दौरान इस टीम की जांच में कैब बुक करने वाले नाबालिग के कॉल डिटेल और ईमेल की जांच की गई , जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।