राजधानी में आज एक सनसनीखेज घटना में लुटेरों ने मेट्रो स्टेशन के एक कंट्रोलर को चाकू मार कर 12 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस के अनुसार यह वारदात राजेन्द्र नगर मेट्रो स्टेशन पर सुबह साढ़े पांच बजे हुई। सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए कुछ अज्ञात लुटेरे स्टेशन में घुस आए और वहां टिकट खिड़की के पास मौजूद कंट्रोलर को चाकू मारकर कैश बॉक्स में रखे 12 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। पुलिस इसे सुरक्षा में बड़ी सेंध मान रही है क्योंकि हथियार के साथ किसी भी व्यक्ति को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश की इजाजत नहीं है, ऐसे में लुटेरे वहां चाकू लेकर कैसे घुसे, इसकी जांच की जा रही है। यह वारदात तब हुई, जब मेट्रो की सेवा शुरू भी नहीं हुई थी। दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पास है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हमलावरों की तस्वीर मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है या नहीं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। अपराधियों का पता लगाने के लिए स्टेशन पर लगे सभी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।