खालसा काॅलेजों में 50 प्रतिशत सीट सिख बच्चों के लिए आरक्षित
(India)

दिल्ली विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चार कॉलेजों में इस वर्ष से 50 प्रतिशत सीट सिख बच्चों के लिए आरक्षित होगी। यह घोषणा बुधवार को कमेटी प्रबंधकों ने की। कमेटी की ओर से गुरुद्वारा मजनू का टीला में खालसा सृजना दिवस के मौके पर आयोजित गुरमति समागम के दौरान ये बातें कहीं। इस मौके पर दिल्ली विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर योगेश त्यागी का दिल्ली कमेटी की ओर से सम्मान भी किया गया। कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने इस मौके पर बताया कि महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित लातूर में कमेटी की ओर से लंगर लगाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने लोगों को खालसा सृजना दिवस की बधाई भी दी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सिख समुदाया के बच्चों को अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए उसे आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।