दिल्ली में बढ़ी गर्मी
(India)
दिल्ली में गर्मी के तेवर सोमवार को और भी तल्ख हो गए। तेज धूप और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दोपहर में पालम इलाके में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि आया नगर में अधिकतम तापमान 41 दर्ज किया गया। सोमवार को तेज धूप और उमस की वजह से कई जगह लोग घरों में रहने पर मजबूर हो गए। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार महीने का सबसे अधिक गर्म दिन था। आगामी दो दिनों में भी फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नही है। मौसम विभाग के विज्ञानी बीपी यादव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते दो दिन से राजधानी में अधंड और धूल भरी आंधी चलने के आसान नजर आ रहे थे, लेकिन विक्षोभ का दवाब कमजोर पड़ने के कारण तेज धूप का सामना करना पड़ा। दोपहर में कुछ जगह बदली छाई लेकिन वह लोगों का गर्मी से राहत नहीं दे पाई। आगामी दो दिन में यदि विक्षोभ का दवाब अधिक बढ़ता है तो तेज आंधी की वजह से गर्मी में राहत मिल सकती है, जबकि तापमान 40 से 42 डिग्री तक रहने के कारण गर्मी से निजात की उम्मीद नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।