हिंदू कॉलेज रेप मामले में 7 लोग बरी
(India)


अदालत ने वर्ष 2006 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज परिसर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मे मामले में आरोपी सुरक्षा गार्ड सहित 7 लोगों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा है कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य पेश करने में नाकाम रही है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पवन कुमार मट्टू ने कहा है कि पेश साक्ष्यों से यह साबित नहीं होता है कि आरोपियों ने ही 16 साल की लड़की का अपहरण करके हिंदू कॉलेज के परिसर में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। अदालत ने इस मामले में सभी आरोपियों को वर्ष 2008 में ही जमानत पर रिहा कर दिया था। हालांकि मामले के दो अन्य आरोपी किसी अन्य अपराध में जेल में बंद है। अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपियों ने एक मई, 2006 की शाम को उत्तरी दिल्ली की एक कॉलोनी में दवा खरीदने जा रही लड़की का कथित तौर पर अपहरण किया था। तीन आरोपी उसे कथित तौर पर सब्जी मंडी इलाके में एक इमारत के एक कमरे में ले गये जहां अन्य सह-आरोपी पहुंचे और लड़की को जबरदस्ती कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। फिर उसके साथ हिंदू कॉलेज के परिसर में दुष्कर्म किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।