आनंदपाल के गुर्गों ने खोले कई राज
(India)
राजधानी जयपुर की एटीएस और एसओजी की गिरफ्त में आए आनंदपाल गैंग के 4 गुर्गों से पूछताछ में कुछ अहम खुलासे सामने आए है ,,, देर रात तक चली पूछताछ के बाद आनंदपाल गैंग से जुडे और कुछ और बदमाशों के नामों और ठिकानों की जानकारी एटीएस को लगी है ,,, वहीं व्यापारियों को धमकानें और वसूली करने जैसी कई वारदातें भी सामने आई है ,,, एटीएस अधिकारी देर रात तक चारों आरोपियों से अलग अलग पूछताछ करते रहे ,,,इस दौरान शातिर बदमाश विजय मांड्या ने आनंदपाल गैंग के कई राज उगले ,,, हांला कि पूछताछ में बदमाशों से आनंदपाल का कोई सुराग अभी तक एटीएस को नहीं लग पाया है ,,, लेकिन एटीएस चारों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।