कोटा के शिवपुरा इलाके में हमले में घायल हुए टैंट व्यवसायी की रविवार को मौत हो गई। दादाबाड़ी थाना इलाके के भीतरियां कुण्ड पार्क के स्टैंड को लेकर चल रहे विवाद में दो दिन पहले व्यवसायी पर हमला हुआ था। निजि अस्पताल में इलाज के दौरान घायल व्यवसायी राम सिंह राजावत ने दम तौड़ दिया। इसके बाद गुस्साएं लोगों ने शव के साथ शिवपुरा रावतभाटा रोड़ पर जाम लगा दिया और हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं इस घटना से पूर्व इस मामले में पुलिस को रिपोर्ट देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने का भी परिजनों ने आरोप लगाया और दादाबाड़ी थानाधिकारी को हटाने की मांग की। करीब आधा घंटे रहे जाम के बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने समझाइश की और मामला शांत करवाया। वहीं पुलिस ने लोगों के आक्रोश के बाद 6 में से 4 आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।