14 अप्रैल को औरंगाबाद के श्रीकृष्णनगर इलाके में संजय शर्मा नाम के एक युवक की दिनदहाड़े की गई हत्या के नामजद आरोपियों में से एक मनोज शर्मा ने औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में एडीजे प्रथम धनेश्वर राम की अदालत में सरेन्डर कर दिया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरेन्डर करने कोर्ट पहुंचे मनोज शर्मा ने अपने आप को मामले में निर्दोष होने की बात कह पुलिस तथा न्यायालय पर अपना भरोसा जताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।