हनुमानगढ़ जिले के संगरिया के ढ़ाबां गांव में 13 अप्रेल की रात्रि को हुए अनिल बेनीवाल के ब्लाईड मर्डर का खुलासा करते हुए संगरिया पुलिस ने लूट गिरोह के दिन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के लिए चुनौती बने इस हत्याकाण्ड को लेकर हनुमानगढ़ एसपी गौरव यादव के नेतृत्व में दो डीएसपी, कई थानाधिकारियों सहित 28 पुलिसकर्मियों की टीमें पिछले 16 दिनों से पंजाब-हरियाणा की खाक छान रही थी। इस मामले में आईजी बीकानेर डाॅ. गिर्राज मीणा ने आज संगरिया थाना में प्रेस वार्ता में बताया कि तीनों हत्यारे राहुल, रमनदीप और सुखविन्द्र सिंह पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले हैं और इन पर पंजाब में भी लूट, चोरी और अन्य कई मामले दर्ज हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।