बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बसु शनिवार को अपने ब्यॉफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों की शादी बंगाली रीति रिवाजों से हुई। अपनी जिंदगी के इस सबसे खास दिन के लिए बिपाशा ने डिजायनर रॉकी एस के डिजायन किए हुए लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। बिपाशा पारम्परिक बंगाली लुक में मुस्कुराते हुए डांस करते स्टेज पर पहुंची। बिपाशा ने चूड़ियां भी पहनी हुई थीं जो लाल और सफेद रंग की थी जो खासतौर पर पंजाबी दुल्हनें पहनती हैं। दानों ने शादी समरोह को काफी निजी रखा था और इसमें केवल परिवार और करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया था। शादी में बिपाशा के करीबी दोस्त डिआनी पांडे, डिनो मोरिया और सपना मोती भवनानी उन्हें बधाई देने पहुंचे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।