बिहार में व्याख्याता के 478 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
(India)
बिहार के सरकारी प्रशिक्षण महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों में व्याख्याता के लिए जो 478 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 244 पर हैं। शेष पद पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, महिला, अनसुचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए हैं। वस्तुनिष्ठ परीक्षा में सफल होने पर आयोग साक्षात्कार के लिए एक पद पर ढाई उम्मीदवारों को बुलाएगा। गौरतलब है कि बिहार लोक सेवा आयोग ने इन पदों के लिए आवेदन मांगा है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का आवेदन निबंधित डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से 06 जून की शाम को पांच बजे तक आयोग को मिल जानी चाहिए। इन 478 पदों में 244 पद अनारक्षित, 78 एससी, 02 एसटी, 83 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 57 पिछड़ा वर्ग तथा पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए 14 पद आरक्षित हैं। फाउंडेशन कोर्स, समावेशी शिक्षा, शैक्षिक प्रौद्योगिकी, योजना एवं शोध, हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, प्राणीशास्त्र, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, राजनीतिशास्त्र एवं अर्थशास्त्र) विषय के व्याख्याता पद के लिए यह आवेदन मांगे गए हैं। वस्तुनिष्ठ परीक्षा 60 अंक की होगी। आयोग द्वारा अपेक्षित योग्यता के साथ ही आवेदक की अधिकतम उम्र अनारक्षित वर्ग के लिए 41 वर्ष, पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 44, महिला (अनारक्षित, पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग) के लिए 44 वर्ष तथा एससी एसटी पुरुष एवं महिला के लिए अधिकतम 46 वर्ष निर्धारित की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।