स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के कुल 2200 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल पदों में 168 बैकलॉग पद भी शामिल हैं, जिन्हें एससी, एसटी और ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों से भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देश में कहीं भी की जा सकती है। बैंक ने इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मंगाए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं, जो 24 मई तक चलेगी। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन और आवेदन से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए नीचे पढ़ें रू
प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ), कुल पद रू 2200
श्रेणी के आधार रिक्तियों का वर्गीकरण
अनारक्षित, पद रू 1028
ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर), पद रू 590
एससी, पद रू 351
एसटी, पद रू 231
योग्यता
-मान्यता प्राप्त संस्थानध् यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री या समकक्ष योग्यता प्राप्त हो।
-बैचलर अंतिम वर्षध् सेमेस्टर के छात्र भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते इंटरव्यू में भाग लेने (31 अगस्त 2016 से पहले) से पहले बैंक के समक्ष बैचलर डिग्री में उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
-जिन उम्मीदवारों के पास इंटिग्रेटेड ड्यूल डिग्री (आईडीडी) सर्टिफिकेट हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि आईडीडी गुजर जाने की तारीख पर या 31 अगस्त 2016 से पहले है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
