दिल्ली हवाईअड्डे पर तस्कर गिरफ्तार
(India)



दिल्ली हवाईअड्डे पर बुधवार को एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को मादक पदार्थ (कोकीन) की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि दुबई से आने वाली एक उड़ान से एक व्यक्ति मादक पदार्थ ले कर आ रहा है। यह यात्री जब टर्मिनल थ्री पर पहुंचा तो इसे सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने रोक लिया। जब इसके बैग की जांच की गई तो बैग में एक महंगी चाकलेट का डिब्बा मिला। इसमें सफेद रंग का पाउडर था। इस पाउडर की जांच करने पर पाया गया कि यह कोकीन है। पाउडर का वजन 595 ग्राम बताया गया है। इसकी बाजार कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बतायी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।