अपने माता-पिता के बिना रहने की कल्पना भी नहीं कर सकती-श्रद्धा कपूर
(India)
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि वह अपने माता-पिता से अलग घर में रहने की योजना बना रहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता के बिना रहने की कल्पना भी नहीं कर सकती। श्रद्धा ने कहा ‘मैं कहीं नहीं जा रही। इस तरह की खबरें सही नहीं हैं। मैं अपने माता-पिता के साथ ही रह रही हूं। मैं उनके बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती। मुझे अपार्टमेंट मिला है, लेकिन यह मेरे लिए ऐसी जगह है, जहां मैं अपने ऐसे समान रख सकती हूं, जो यहां मेरे कमरे में नहीं आते। मैं वहां रहूंगी नहीं। मैं अपने परिवार के साथ खुश हूं।’ श्रद्धा की फिल्म श्बागीश् हाल ही में रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।