एएमयू में बीएससी और बी.कॉम की प्रवेश परीक्षा आज
(India)

एएमयू में बीएससी और बी.कॉम की प्रवेश परीक्षा रविवार को एएमयू के अलावा लखनऊ, कोलकाता, श्रीनगर, पटना और गुवाहाटी के केन्द्रों पर आयोजित होगी। बी.एससी की 1075 और बी.कॉम की 280 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा में 25,824 अभ्यर्थी शामिल होंगे। एग्जाम कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर ने बताया कि एएमयू सहित अन्य केंद्रों पर परीक्षा रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। एएमयू में इस परीक्षा को आयोजित कराने के लिए 37 परीक्षा केन्द्र बना गए हैं। जिनमें बीएससी के लिए 12,575 अभ्यर्थी और बी.कॉम के लिए 4,517 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जबिक, गुवाहाटी में 347, लखनऊ में 1564, श्रीनगर केन्द्र पर 564 और पटना केन्द्र पर 1574 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बीए (आनर्स) की प्रवेश परीक्षा 25 मई को आयोजित होगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।