लोक सेवा परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाली टीना डाबी ने कहा है कि वह हरियाणा में लिंगानुपात को बहेतर बनाने और महिला सशक्तीकरण के लिए काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, मैं हमेशा से चुनौतीपूर्ण राज्य में काम करना चाहती थी। इसलिए मैंने हरियाणा को चुना। हम जानते हैं कि वहां लड़के और लड़कियों का अनुपात काफी कम है इसलिए मैं वहां महिला सशक्तीकरण के लिए अपना योगदान देना चाहती हूं। दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक करने वाली 22 वर्षीय टीना ने साल 2015 की लोक सेवा परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। यह उनका पहला प्रयास था। टीना ने कहा, मेरी मां मेरी आदर्श है। वह चाहती थी कि मैं राजनीतिक शास्त्र की पढ़ाई करूं। मैंने इसका चुनाव किया और परीक्षा पास की। यह मेरा मुख्य विषय था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।