उत्तर प्रदेश में सहायता प्राप्त स्कूलों में 9572 शिक्षकों की होने वाली भर्ती के लिए अब आवेदन 20 मई से लिए जा सकते हैं। वहीं 2013 में विज्ञापित प्रवक्ता पदों के लिए साक्षात्कार 2 जून से शुरू होंगे। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की बैठक में मंगलवार को ये फैसले लिए गए। दरअसल शिक्षक भर्ती के लिए 10 से 30 मई तक आवेदन लेने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाने थे लेकिन एनआईसी (नेशनल इन्फारमेटिक सेंटर) इसकी तैयारी पूरी नहीं कर पाया। अब एनआईसी ने 19-20 मई तक सॉफ्टवेयर खोलने पर सहमति जताई है। एनआईसी की तैयारी पूरी होने के बाद ही विज्ञापन निकाला जाएगा। इनमें 616 प्रधानाचार्यों, 1353 पीजीटी (प्रवक्ता) और 7603 प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) शिक्षकों के पद हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
